Tuesday, March 22, 2011

 ज़िंदगी के रंग ....... 


 बिखर जाएंगे हर तरफ, अब ज़िंदगी के रंग |
झूमती ये ज़मी होगी, गुनगुनाएगी पवन      ||

वक्त की आंधी में, उड़ गए थे कभी जो रंग    |
मुस्कराते गुलाल की, खो गयी थी जो उमंग ||

गुमशुदा एहसासों की वही पहचान लेकर ,
आज लौट आया है बसंत ||


बिखर जाएंगे हर तरफ, अब ज़िंदगी के रंग ||
झूमती ये ज़मी होगी, गुनगुनाएगी पवन      ||

दिलों के बीच की सारी, सिमट जाएँगी ये दूरियां |
मतवालों से बचकर कहाँ  जाएँगी अब खुशियाँ ||

थके निढाल सपनों को,
मिल जाएगा अब गगन ||

बिखर जाएंगे हर तरफ, अब ज़िंदगी के रंग ||
झूमती ये ज़मी होगी, गुनगुनाएगी पवन      ||

3 comments:

  1. Bahu Khoob Ashok Ji. Keep it up. Your poem has made holi more colourful. Dr. Behera

    ReplyDelete
  2. Excelent Poem, ur poem made holi more colourful aur memento.

    ReplyDelete
  3. You amaze me! A rare combination of Arts, Aesthetics and Technology. Hope you all enjoyed Holi!

    ReplyDelete